अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की मांग की

Spread the love

चम्पावत। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने तहसील गेट पर दो घंटे धरना प्रदर्शन शुरु किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर परिवहन निगम में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दिए जाने की मांग की। गुरुवार को उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में तहसील के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद उन्होंने एसडीएम सुंदर सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरकार को रोडवेज मृतक आश्रितों की सुध नहीं है। जिससे रोडवेज मृतक आश्रित शारीरिक और मानसिक रुप से परेशान हो गए हैं। बताया कि अन्य विभागों में मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी जा रही है। लेकिन परिवहन निगम के मृतक आश्रितों को सरकार अनदेखा कर रही है। कहा कि इतने वर्ष बीत जाने के बावजूद सरकार ने मृतक आश्रितों को निगम में समायोजित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में नहीं रखा है। जिससे मृतक आश्रितों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने एक सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने तक प्रतिदिन धरने पर डटे रहने की चेतावनी दी है। यहां संरक्षक गंगा गिरि गोस्वामी, नीलम सिंह, अंजू पाल आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *