बैकलॉग के पदों पर जल्द की जाय नियुक्ति: अनुमोर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने सरकार से बैकलॉग के पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग की है। अनुमोर्चा मंडल अध्यक्ष पौड़ी ऋषभ टम्टा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज यह मांग की है। ऋषभ ने कहा कि उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति/जनजाति के 2 हजार से अधिक बैकलॉग के पद हैं। जिन पर वर्षों से नियुक्तियां नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि बैकलॉग के रिक्त पदों की पूरी जानकारी प्रदेश सरकार के पास है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइड पर भी इस संबंद्घ में पूरा ब्यौरा उपलब्ध है। अध्यक्ष टम्टा ने आउटसोर्स, संविदा के तहत नियुक्त कर्मचारियों को नियमानुसार न्यूनत्तम वेतन दिए जाने की भी मांग की। इस मौके पर मंडल महामंत्री गौरव कुमार, भक्तिशाह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *