अभियान को सफल बनाने वालों की सराहना की

Spread the love

चमोली। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलाए जा रहे पेन इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला न्यायाधीश और जिला विधिक साक्षरता सेवा के अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त ने इस कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सहयोगियों की सराहना की। कहा भविष्य में विधिक सेवा कार्यक्रमों के आयोजनों में उनके सहयोग की अपेक्षा रहेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित पैन इंडिया कार्यक्रम में समापन नगर पालिका सभागार गोपेश्वर में हुआ। पैन इंडिया कार्यक्रम के तहत अभियान चलाये अभियान बंदियों एवं सम्प्रेषक गृह के बालकों हेतु श्हक हमारा भी तो है और नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए सभी विकास खण्डों में विधिक जागरूकता व हर घर पहुंच अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह ने जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण नरेंद्र दत्त ने अभियान में सहयोग करने वाले विभागों का आभार जताया। उन्होंने प्रतिभाग करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, सीनियर सिविल जज, सचिव सिमरनजीत कौर, बार संघ अध्यक्ष भरत सिंह रावत, नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, मुख्य विकास अधिकारी ड़ ललित नारायण मिश्र, विधिक प्राधिकरण के कर्मचारी व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *