रेडक्रॉस की सेवाएं मजबूत करने को बैठक, उपकरण खरीद को मंजूरी

Spread the love

अल्मोड़ा। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें जरूरतमंदों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में रेडक्रॉस के माध्यम से स्ट्रेचर, शव वाहन, व्हील चेयर और एम्बुलेंस क्रय करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर विचार-विमर्श के बाद जिलाधिकारी ने सहमति प्रदान की। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। समाज कल्याण विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों तक रेडक्रॉस की सेवाएं पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि ब्लॉक स्तर पर गठित रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे आपदा की स्थिति में रेडक्रॉस की भूमिका और अधिक सशक्त हो सके। जिलाधिकारी ने संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और इसके जरिए जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन आशीष वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ योगेश पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित शाह (मोनू) सहित अन्य पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *