न्यूनीसैंण में इंडोर स्टेडियम बनाने की मिली स्वीकृति

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : देवप्रयाग विस के अन्तर्गत कीर्तिनगर के न्यूनीसैण में इंडोर स्टेडियम की स्वीकृति मिली है। भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय की ओर से प्रथम किस्त के रूप में साढ़े सात करोड़ की स्वीकृति मिली है। इस संदर्भ में खेल मंत्रालय के सचिव द्वारा उत्तराखंड के यूथ वेलफेयर व पीआरडी को स्वीकृति पत्र भेजा गया है।
विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को खेल गतिविधियों के लिए इस तरह के स्टेडियम बनने से लाभ मिलेगा। साथ ही खेलो इंडिया खेलो के तहत क्षेत्र में स्टेडियम बनने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को जहां खेलने की सुविधा होगी, वहीं कीर्तिनगर क्षेत्र में राज्य स्तरीय खेल गतिविधियां भी शुरु हो पायेगी। कहा कि प्रथम किस्त के रूप में साढ़े सात करोड़ मिले हैं। उन्होंने उक्त कार्य के लिए भारत सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर समेत मंत्रालय का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कीर्तिनगर में इंडोर स्टेडियम बनाने की स्वीकृति मिलने के बाद हिंडोलाखाल में भी स्टेडियम बनाया जायेगा। जिसका प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने इंडोर स्टेडियम की स्वीकृति दिलाने पर क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी का आभार जताया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *