क्षेत्र पंचायत/ग्राम पंचायतों के लिए प्रशासक नियुक्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : क्षेत्र पंचायतों के कार्यों के निर्वहन हेतु विकास खंडवार प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त किए गए प्रशासकों द्वारा सामान्य रूटीन कार्यों का ही निर्वहन किया जाएगा तथा नियुक्त प्रशासक नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेंगे। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देश पर जनपद के अंतर्गत नई ग्राम पंचायतों के गठन होने तक संबंधित विकासखंड के सहायक विकास अधिकारियों (पं.) को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देश पर निर्गत आदेश के अनुसार विकास खंड अगस्त्यमुनि हेतु उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसी तरह विकासखंड जखोली हेतु उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, जबकि विकासखंड ऊखीमठ के लिए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। 30 नवंबर (शनिवार) से प्रशासकों द्वारा उन्हें आवंटित क्षेत्र पंचायतों का कार्यभार ग्रहण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने नई क्षेत्र पंचायतों के गठन तक उक्त नियुक्त किए गए प्रशासकों को उनसे संबंधित कार्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। विकास खंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत कुल 159 ग्राम पंचायत सम्मिलित हैं। इसी तरह विकासखंड जखोली के अंतर्गत 108, जबकि विकास खंड ऊखीमठ के अंतर्गत शामिल ग्राम पंचायतों की संख्या 66 है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 28 नवंबर (बृहस्पतिवार) से संबंधित विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी (पं.) को प्रशासक नियुक्त किया गया है। तैनात किए गए प्रशासक द्वारा सामान्य रूटीन के कार्यों का निर्वहन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *