क्षेत्र पंचायत जखोली की बैठक 31 जुलाई को

Spread the love

रुद्रप्रयाग। क्षेत्र पंचायत जखोली की बैठक अब 31 जुलाई को प्रात 11 बजे से ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। खण्ड विकास अधिकारी दिनेश मैठाणी ने विज्ञप्ति में बताया है कि 14 जुलाई को आयोजित क्षेत्र पंचायत जखोली की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर 31 जुलाई को क्षेत्र पंचायत प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में यह बैठक 14 जुलाई को प्रस्तावित थी, किन्तु अपरिहार्य कारणों से बैठक स्थगित कर अब 31 जुलाई को ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि बीडीसी बैठक से पूर्व 28 जुलाई को क्षेत्र पंचायत की उप समितियों की बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों एवं सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *