अर्जुन व सृष्टि चुने गए सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जानकी नगर स्थित रितेश शर्मा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अर्जुन सिंह व सृष्टि रावत को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी चुना गया। इस दौरान स्वयं सेवियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, प्रबंधक राजेंद्र जखमोला, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रणवीर निर्मोही ने किया। सर्वप्रथम स्वंय सेवियों ने सात दिवसीय शिविर के अनुभवों को साझा किया। स्वयं सेवी अर्जुन सिंह, हर्षित देवरानी, सृष्टि रावत, महिमा गुसाई ने कहा कि सात दिनों में स्वंय सेवियों ने अनुशासन का पाठ सीखा। साथ ही समाज में फैल रही बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। लोगों के घरों में जाकर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा विद्यालय के आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के समापन पर स्वंय सेवी छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। महिमा गुसांई, सुमित रावत, आदित्य असवाल, आयुष नेगी को आदर्श स्वंय सेवी तथा हर्षित देवराडी, महक, दीपांशु रावत, अभिनव नौडियाल, अनीष भंडारी, अंशिका गौड़ को श्रेष्ठ दल नायक चुना गया। इसके अलावा मोनू, निशांत अग्रवाल, निशा कश्यप, सोनिया, तानिया घनशाला को निश्वार्थ सेवाभाव स्वंय सेवी व टीना नेगी, अनुज सकलानी, अशोक को जिज्ञासु स्वंय सेवी चुना गया। इस मौके पर राकेश चमोली, प्रेम, संतोष, रोहित बलोदी, संगीता रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *