सशस्त्र झंडा दिवस की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने डीएम को प्रतीक सशस्त्र सेना झंडा लगाया। डीएम ने झंडा दिवस पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने जनपद के समस्त लोगों से आग्रह किया कि सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर झंडा अवश्य चस्पा करें।
पौड़ी के डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने पत्र के माध्यम से समस्त विभागीय अधिकारियों से कहा कि हम सभी का परम कत्र्तव्य है कि सशस्त्र सेनाओं के बहादुर जवानों की शहादत को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समर्पित भावना से उनके परिवार के कल्याण के लिए झंडा दिवस सहयोग राशि जमा करें। अपने-अपने कार्यालयों में झंडा दिवस के अवसर झंडा चस्पा भी किया जाए और अन्य कार्मिकों से भी झंडा चस्पा करवाएं। डीएम ने कहा कि झंडे की धनराशि एकत्रित कर सैनिकों के आश्रितों के कल्याण में खर्च की जाएगी। यह दिवस शहीदों और देश की रक्षा के लिए जान गंवाने वाले जवानों के सम्मान में मनाया जाता है। सभी देशवासी इस दिन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हैं। हमारे देश के सैनिक हमारे देश की संपत्ति हैं, इन्होंने ही देश को हर एक तरह की परिस्थिति में संभाले रखा है। कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस भारत के तीनों शाखाओं के सैनिकों (जल, थल, वायु) के सम्मान के रूप में मनाया जाता है। वहीं जिले के विभिन्न कार्यालयों में भी झंडा लगाकर सशस्त्र सेनाओं के बहादुर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए झंडा दिवस सहयोग राशि जमा की गई। झंडे की दान राशि को सैनिक कल्याण में जमा करवाया जाएगा, जिसे शहीदों के आश्रितों को यह राशि पहुंचाई जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *