पिथौरागढ़। आठ इंजीनियर रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में 12 सदस्यों की 9 दिवसीय बाइक रैली नई दिल्ली से डीडीहाट पहुंची हैं। रैली के नगर में पहुंचने पर विद्यासागर पब्लिक स्कूल की प्रबंधक रेणुका एवं नगर के पूर्व सैनिक संगठन के सैनिको ने उनका स्वागत किया हैं। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल मिश्रा ने कहा कि वे रैली का उद्देश्य युवाओं में सेना में भर्ती होने,नारी शक्ति के सम्मान,बॉर्डर टूरिज्म,वाइब्रेंट विलेज के प्रति जागरूकता फैलाना हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल मिश्रा ने कहा कि रैली का समापन लिपुलेख में किया जाएगा। यह रैली नई दिल्ली से लिपुलेख तक 1500 किलोमीटर की हैं। कार्यक्रम में रेजिमेंट ने वीरांगनाओं एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। और देश सेवा में पूर्व सैनिकों द्वारा किए कार्य कार्यो की सराहना की हैं। इस अवसर पर सेना ने डीडीहाट के समस्त स्कूल प्रबंधकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।