आर्मी जवान के खोए 62 हजार रुपये वापस दिलाए

Spread the love

हल्द्वानी। चीता मोबाइल के सिपाहियों ने आर्मी जवान के खोए हुए रुपये लौटाए। आर्मी जवान ने पुलिस का आभार जताया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को वनभूलपुरा की चीता मोबाइल यूनिट में तैनात कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा और लक्ष्मण राम को सेना के जवान ने शिकायती पत्र दिया। ओखलकांडा निवासी किशोर बहुगुणा का कहना था कि हल्द्वानी आते समय किसी गाड़ी में उसके 62 हजार रुपये टूट गए हैं। दोनों जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी। गहन पूछताछ के बाद जवानों ने 62 हजार रुपये रखे बैग को तलाश लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *