एलएसी पर चीन को चुनौती देने को तैयार है सेना, स्वदेशी हथियारों ने बढ़ाई ताकत

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत की सेना दिनो-दिन अपनी ताकत में इजाफा कर रही है। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को कई स्वदेशी हथियार सौंप दिए हैं। इनमें एंटी-पर्सनेल लैंडमाइन श्निपुणश्, पैंगोंग त्सो में अपरेशन के लिए लैंडिंग अटैक क्राफ्ट, इन्फ्रैंट्री कम्बैट व्हीकल और कई अन्य दुश्मनों के छक्के टुड़ाने वाले हथियार शामिल हैं।
सेना ने लैंडिंग क्राफ्ट की क्षमता का प्रदर्शन भी किया। इसे एलएसी के पास पैंगोंग त्सो में तैनात किया गया है। यह बोट 35 योद्घाओं को एक साथ ले जा सकती है और बहुत ही कम समय में लेक के किसी भी कोने में पहुं सकती है। बता दें कि पूर्वी लद्दाख में लंबे समय से चीन और भारत के बीच तनाव कायम है। कई दौर की बातचीत के बाद भी अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। ऐसे में भारत ने यहां बड़ी संख्या में सैनिकों और हथियारों की तैनाती कर रखी है।
ये नए हथियार नागपुर की प्राइवेट कंपनी इकनमिक एक्सप्लोजिव लिमिटेड और भारत की अन्य रक्षा उत्पादन कंपनियों ने मिलकर बनाया है। वहीं एलएसी के आसपास चीन की सेना पर नजर रखने के लिए एक ड्रोन सिस्टम भी सेना को सौंपा गया है। ये सभी ड्रोन भारत में ही बनाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *