मुंबई, एजेंसी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आर्यन खान को ड्रग्स आन क्रूज मामले के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के अनुसार, आर्यन खान को रविवार छह बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है लेकिन आर्यन खान आज एनसीबी के सामने पेश नहीं होंगे। आर्यन खान के मैनेजर ने बताया है कि आज आर्यन खान को हल्का बुखार है जिसके चलते वह आज सवालों का सामना करने के लिए नहीं आ सकेंगे। एनसीबी अफसर ने भी बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के विशेष जांच दल (ैप्ज्)ने आज आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए तलब किया। लेकिन आर्यन को हल्का बुखार होने की वजह से वे नहीं आएंगे। एनसीबी पहले ही मामले के संबंध में पूछताछ के लिए अरबाज मर्चेंट और अचित कुमार को तलब कर चुकी है। दोनों रविवार को एनसीबी आफिस पहुंचे थे। ज्ञात हो कि बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं। पिछले महीने एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप पर चल रही रेव पार्टी से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से लंबी कानून लड़ाई के बाद आर्यन खान को 28 अक्टूबर को बाम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।
उधर, एक बार आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि ड्रग्घ्स मामले में आरोपी बनाए गए बालीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान ने क्रुज पार्टी में शामिल होने के लिए टिकट नहीं खरीदा था। उन्घ्होंने कहा है कि आर्यन खान को प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचर वाला उसको वहां पर लेकर गए गए थे। उन्घ्होंने आरोप लगाया है कि इस सभी के पीटे यही दोनों है। ये मामला पूरी तरह से अपहरण और फिरौती से जुड़ा है। नवाब मलीक ने ये भी आरोप लगाया कि मोहित और कंबोज इसके मास्घ्टरमाइंट हैं जो समीर वानखेड़े के पार्टनर हैं। वानखेड़े ने ही इस मामले में फिरौती की मांग की थी।