भाषण प्रतियोगिता में अर्पिता तोमर रही अव्वल

Spread the love

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित की गई प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में अर्पिता तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान एनसीसी अधिकारी डा. देवेन्द्र सिंह चौहान, प्राचार्य डा. महन्थ मौर्य, इतिहास विभाग के डा. जुनीष कुमार,शिक्षा विभाग के डा. हीरा सिंह, भौतिक विज्ञान के डा. मुकेश रावत तथा जीव विज्ञान के डा. मोहन कुकरेती जी के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगित में अर्पिता तोमर प्रथम, अंजलि राणा द्वितीय, विशाल नेगी तृतीय, एकल गीत प्रतियोगिता में प्रिया खंतवाल प्रथम, प्रीति द्वितीय, हिमानी तृतीय, उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंजलि राणा प्रथम, भूमिका नेगी द्वितीय, स्नेहा रावत तृतीय स्थान पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *