अग्नीवीर युवाओं के लियें की निशुल्क आवास की व्यवस्था

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गढ़वाल जनपद में 19 अगस्त से पहली अग्नीवीर भर्ती क्रास विक्टोरिया गब्बर सिंह कैंप में होनी है। इस अग्नीवीर भर्ती में गढ़वाल जनपद से आने वाले युवाओं के लिये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला ईकाई द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यूवाओं के लिए निशुल्क भोजन, आवास की व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था कोड़िया तिराहा, पैट्रोल पम्प, गब्बर सिंह कैम्प के समीप की जाएगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व जिला संयोजक तरूण ईष्टवाल ने बताया कि इस वर्ष बरसात के मौसम में अग्नीवीर भर्ती होनी है जिस कारण बाहर से आने वाले युवाओं को परेशानी का सामना करना पडेगा जिसको देखते हुए, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा युवाओं को पूरी भर्ती में निरन्तर सहायता प्रदान करने का प्रयास करेगा ।
तरूण ईष्टवाल ने बताया कि यदि कोई इस सामाजिक कार्य में अपना सहयोग करना चाहता है, तो निम्न नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हंै। मृदुल भट्ट 8077827850, शिवांशु शाह 8057446575, अनुराग कंडवाल 8533092821,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *