पीएचसी व सीएचसी में भी व्यवस्थाएं हो चाक-चौबंद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व प्रदेश महासचिव राजपाल बिष्ट ने सरकार से जिले में स्थित पीएचसी व सीएचसी केंद्रों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद किए जाने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन भेज यह मांग की है।
एआईसीसी सदस्य बिष्ट ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में अब ग्राम स्तर पर भी लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं, ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड उपचार की व्यवस्था की जानी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाओ के स्टॉक, रिक्त पदों पर स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति जल्द की जाय। बिष्ट ने बताया कि ग्राम स्तर पर पंचायत जनप्रतिनिधि लगातार इसको लेकर आवाज उठा रहे हैं, उनकी इस मांग को प्राथमिकता दी जाय। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख पोखडा सुरेंद्र सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष पोखड़ा अरुणोदय बिष्ट, पूर्व प्रमुख एकेश्वर जसपाल रावत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पोखड़ा सुशील सुंदरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *