काले गैंग का फरार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

15 दिसंबर को रिखणीखाल में ज्वैलर्स की दुकान में की थी चोरी
जयन्त प्रतिनिधि।
15 दिसंबर को रिखणीखाल के देवियोखाल में एक ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने बताया कि 15 दिसंबर को अज्ञात बदमाशों ने रिखणीखाल स्थित ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दुकान स्वामी अमित शाह की ओर से इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई थी। बताया कि दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर चार युवा चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। 25 दिसंबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को ढाबखाल के समीप से गिरफ्तार किया था। बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली में रह रहा है। बताया कि गुरुवार सुबह टीम ने आरोपी रामसेवक को उसे घर पूर्वी दिल्ली गीता कॉलोनी निवासी से गिरफ्तार किया। बताया कि आरोपी के पास से पुलिस ने दो जोड़े चांदी के पायल भी बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *