अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। अपहरण और दुष्कर्म मामले फरार आरोपी को पुलिस फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीते 8 मई को भनोली राजस्व क्षेत्र में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद मामला रेगुलर पुलिस को सौंप दिया गया था। सोमवार को पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार मुकदमा भनोली राजस्व क्षेत्र जिला अल्मोड़ा में बीते आठ मई को पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत हुआ था। लेकिन इसकी विवेचना बीते 14 मई को रेगुलर पुलिस के सुपुर्द की गई थी। विवेचना उप निरीक्षक बरखा कन्याल की ओर की जा रही है। अपहृर्ता की बरामदगी और गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृर्ता चंदन सिंह को हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद कर न्यायालय में पेश किया। टीम में महिला कांस्टेबल कवित्री, हेड कांस्टेबल संतोष उप्रेती और कांस्टेबल राजेंद्र वर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *