सट्टा लगाते हुए एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने एक सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीती रविवार देर सांय कांस्टेबल देवेंद्र और ईश्वर धुव्रपुर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सार्वजनिक स्थान पर एक युवक संदिग्ध हालात में दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने युवक की तलाशी ली। तलाशी में युवक के पास से 1740 रूपये, 1 सट्टा डायरी, पैन व गत्ता पाया गया। जिस पर पुलिस कर्मी युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आये। जहां पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम संदीप थाना निवासी धुव्रपुर निवासी बताया। कोतवाल ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *