मृतक महिला के पति को किया गिरफ्तार

Spread the love

दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला ने की थी आत्महत्या
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से परेशान आत्महत्या करने वाली एक महिला के पति को गिरफ्तार किया है। मृतका के भाई की ओर से उसके पति सास, ससुर व पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार को जानकी नगर निवासी कविता देवी की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद कविता के भाई ग्राम किमखोली घुडदौडस्यूं निवासी मुकेश पुसोला ने अपनी बहन के पति व सास, ससुर पर दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। मृतका के भाई का कहना था कि दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। माामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके क्रम में पुलिस ने विकास घिल्डियाल निवासी जानकी नगर निकट सरस्वती शिशु मन्दिर को कोटद्वार तहसील गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार जोशी, उप निरीक्षक विनोद कुमार, गौरव कुमार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *