अवैध शराब के साथ बार का मैनेजर गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी। पुलिस ने एक बार के मैनेजर को करीब 19 हजार की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मुखानी पुलिस के एसआई महेश जोशी, राजेश व जगदीश राठौड़ शाम को गश्त कर रहे थे। सूचना पर टीम ने फतेहपुर-लामाचौड़ हाईवे पर स्थित आशु बार के पीछे दबिश देकर आरोपी सुनील पाठक निवासी जयपुर पाडली थाना मुखानी के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की शराब की 44 बोतलें और पौव्वे बरामद किए। इनकी कीमत करीब 18,980 रुपये आंकी गई। आरोपी के खिलाफ के बकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *