भूमि बेचने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भूमि बेचने के नाम लाखों की ठगी करने वाले फरार ईनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में भी कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है। जिसके खिलाफ कोटद्वार कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि 31 जुलाई को बलभद्रपुर बीईएल कालोनी निवासी दीपमाला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि मानपुर निवासी पदमेंद्र असवाल ने जमीन दिलवाने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये की ठगी की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ओर से पदमेंद्र असवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने राजस्थान जयपुर सहारा सिटी से पदमेंद्र असवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पदमेंद्र के खिलाफ पूर्व में भी जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी करने का एक मामला दर्ज हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अलग-अलग व्यक्तियों को जमीन बेचने के नाम पर करीब एक करोड़ रुपये तक की ठगी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *