शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया

Spread the love

हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने गश्त के दौरान जगजीतपुर के पास स्कूटी पर शराब लेकर आ रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध रूप से शराब की तस्करी पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कांस्टेबल वीरेंद्र व बृजमोहन ने एमएस डायवर्जन जगजीतपुर के पास स्कूटी सवार पवन गिरी निवासी बड़ा बाजार हरिद्वार को रोककर तलाशी ली तो स्कूटी पर लदे प्लास्टिक के कट्टे से 40 पव्वे बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *