15ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार। पथरी पुलिस ने पदार्था स्थित वन गुर्जर बस्ती से एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गांव पदार्था स्थित वन गुर्जर बस्ती से पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति शहजाद पुत्र फुरकान निवासी जोरासी रुड़की को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ दीपक कठैत ने बताया आरोपी को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा है। आरोपी क्षेत्र में स्मैक सप्लाई के लिए आ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *