रंगकर्मी व समाजसेवी सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विवि के चौरास परिसर में आयोजित तीन दिवसीय ऐयरोसोल, एयर क्वालिटी एंड क्लाइमेट चेंज (एएसी) विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में रंगकर्मी विमल बहुगुणा व सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार फौजी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल व मुख्य अतिथि वैज्ञानिक डा. जगवीर सिंह के हाथों दिया गया। इस मौके पर दोनों लोगों के कार्यों की सराहना की गई। इस मौके पर डा. आलोक सागर गौतम, डा. सुरेश तिवारी, डा. सीएम शर्मा, प्रो. आरसी डिमरी, प्रो. टीसी उपाध्याय, प्रो. एससी भट्ट आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *