जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अरूण बिष्ट को अध्यक्ष व इकबाल अहमद को सचिव बनाया गया। अन्य पदों पर कपिल असवाल को उपाध्यक्ष, दमनदीप को सहसचिव का दायित्व दिया गया। शिशुपाल सिंह नेगी को समिति का संरक्षक नियुक्त किया गया। शुभम सिंह, मकसूद अहमद, विजय सिंह, अबरार अहमद, करणजीत सिंह, राजू, संजू बिष्ट, विरेंद्र कुमार, शाकिर को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।