अरविंद बने आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष

Spread the love

 

पिथौरागढ़। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट एसोसिएशन का बीते शुक्रवार को टकाना स्थित एक होटल में द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

मुख्य अतिथि के तौर पर यूनानी अधिकारी ड़ चंद्रकला भैसोड़ा मौजूद रहीं। नवनियुक्त प्रभारी अधिकारी चंद्रशेखर जुकंडिया के कार्यभार संभालने पर उनका स्वागत किया। साथ ही स्थानांतरण होने पर फार्मासिस्ट शीशपाल सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। बाद में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अरविंद कोठियाल को एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। गजेंद्र पंवार को मंत्री, प्रकाश भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भरत सिंह कोहली को कोषाध्यक्ष व राजेश चौहान को आय व्यय निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया है। यहां फार्मासिस्ट संजय रावत सिंह आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *