आमजनता भाजपा व कांग्रेस से त्रस्त : अरविन्द वर्मा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी अरविंद वर्मा ने कहा कि आमजनता भाजपा व कांग्रेस के खोखले दावों से त्रस्त है। अब जनता बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दे रही है।
मंगलवार को गोविंदनगर स्थित पार्टी के कार्यालय में आयोजित बैठक में अरविंद वर्मा ने कहा कि कोटद्वार विधान सभा में बेस हॉस्पिटल को मात्र रेफरल सेंटर के रूप में जाना जा रहा है। यहां आवारा पशुओं के कारण पैदल यात्री व वाहनों के चलने में काफी असुविधा हो रही है। आज तक कोटद्वार को जिला नहीं बनाया जा सका है। विकास के नाम पर भाजपा हो या फिर कांग्रेस दोनों ने ही कोटद्वार की जनता को ठगा है। इस मौके पर सुबोध ममगाईं, भाष्कर बुड़ाकोटी, नईम अहमद, आकाश, विक्रम अदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *