अरविंदनगर, झाड़ी गांवों में तीन से पांच फीट तक भरा पानी, घर हुए जलमग्न

Spread the love

रुद्रपुर(। बरसात का पानी भरने से सितारगंज के अरविंदनगर, झाड़ी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। गावों में तीन फीट तक पानी बह रहा है। सौ से अधिक घर जलमग्न हैं। बुधवार की सुबह होते ही घर खाली कर सुरक्षित स्थानों को जाने लगे। ग्रामीणों ने बताया मंगलवार रात हुई बरसात के बाद, गांव में पानी भरना शुरू हुआ। सुबह होने तक गांव में करीब तीन फीट तक पानी भर गया। वहीं, बाराकोली रेंज के जंगल से सटे करीब 50 घरों में पांच फीट तक पानी भर गया। यह पानी बैगुल नदी का ओवरफ्लो होकर व मूसलाधार बारिश का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रात भर बैगुल नदी का पानी घरों में घुसने व बाढ़ आने की आशंका में जागते रहे। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे डर के साए में सुबह होने तक बैठे रहे। सुबह होते ही उन्होंने अपने घर को खाली करना शुरू कर दिया। बिस्तर, कपड़े और अनाज सहित घर-गृहस्ती के सभी जरूरी सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। इधर, बाढ़ कंट्रोल रूम को पानी भरने की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने सितारगंज में बहने वाली तमाम नदियों के जलस्तर का भी जायजा लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल, मानवेंद्र सिंह ने गांवों में लोगों से मिलकर समस्यायें जानी। अधिकारियों से वार्ता की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *