जनभावनाओं की अनदेखी लोकतंत्र के खिलाफ: आर्य

Spread the love

ऋषिकेश()। रानीपोखरी में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों के आंदोलन को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को नजर अंदाज कर फैसले थोपना लोकतंत्र के खिलाफ है। लिस्ट्राबाद रानीपोखरी में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन में 11वें दिन नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश व डोईवाला क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए विधि विश्वविद्यालय अत्यंत आवश्यक है। यदि सरकार शिक्षा संस्थानों की भूमि का उद्देश्य बदलने का प्रयास करती है तो यह जनभावनाओं के साथ अन्याय होगा। कहा कि राष्ट्रीय विधि विवि वहीं बनाया जाना चाहिए, जहां पर इसका शिलान्यास किया गया था। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह विधानसभा सदन में और मुख्यमंत्री के समक्ष पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे, ताकि सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, रानीपोखरी न्याय पंचायत प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा किविश्वविद्यालय को शिलान्यास स्थल पर ही बनाए जाने की मांग दोहराई। मौक पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती चौहान, नरेंद्र चौहान, ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी, पूर्व प्रधान सागर मनवाल, मोहित कपरूवान, लिस्ट्राबाद ग्राम प्रधान रमेश कुमार, ग्राम प्रधान अनूप चौहान, अनिल चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण रावत, नितिन पंवार, पूर्व प्रधान इंदर पाल सिंह चौहान, पंकज यादव, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, विनोद रावत, नरेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *