कबड्डी में आर्य भट्ट सदन ने मारी बाजी

Spread the love

रुद्रप्रयाग : श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल तिलणी रुद्रप्रयाग में 4 दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश सिंह चौहान ने रिबन काटकर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई। सीनियर वर्ग कबड्डी में आर्य भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि रमन सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में खो-खो में रामानुज ने प्रथम, भाभा ने द्वितीय स्थान पाया। लम्बी कूद में सीनियर वर्ग में सक्ष्म नेगी, सूरज कठैत एवं अंशु राणा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में आदित्य बिष्ट, जयदीप नेगी एवं अभय भंडारी व करन बिष्ट ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैटमिंटन में भाभा सदन ने जूनियर वर्ग में प्रथम, आर्यभट्ट ने सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक कक्षाओं में लम्बी कूद में कृष्णा कुमार ने प्रथम, आभास, निर्मल ने द्वितीय तथा आयुष राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सी कूद में आर्यन चौहान ने प्रथम, सिया बुटोला ने द्वितीय एवं अक्षिता व खुशी बुटोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *