आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटी कंबल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट के तत्वाधान में अनाथ, दिव्यांग आदि के लिए कार्य करने वाले आर्य सुगंध संस्थान मुस्सेपुर नजीबाबाद में 50 कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर आर्य समाज कोटद्वार के पूर्व प्रधान आशुतोष वर्मा ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से जो जरूरतमंदों की मदद की गई है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आर्य सुगंध संस्थान महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों की रोशनी में काम कर रहा है। समाज के सम्पन्न लोगों को ऐसे जरूरतमन्द, असहाय बच्चों व वृद्धों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। समाजसेवी कैप्टन पीएल खंतवाल ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा से बढ़कर कोई पूजा व धर्म नहीं है। संस्थान की संचालिका गरिमा आर्य ने इस मदद के लिए ट्रस्ट का आभार जताया। इस अवसर पर आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य, संस्थान की प्रमुख कमलेश आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *