वाद-विवाद में आर्यन और सोनाली ने मारी बाजी

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास श्रीनगर में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उत्तराखंड में भू-कानून कितना उचित और अनुचित के विषय पर हुई प्रतियोगिता के पक्ष में कक्षा 11वीं के आर्यन बहुगुणा ने प्रथम, शशांक शेखर ने द्वितीय और वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि विपक्ष में कक्षा 11वीं की सोनाली नेगी ने प्रथम, स्नेहा सेमवाल ने द्वितीय और कक्षा बारहवीं की अमिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. रेखा उनियाल ने उत्तराखंड राज्य के इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में हिंदी विभाग की दीपा थपलियाल, यशोदा डोभाल और पुष्पा जोशी ने निर्णायक की भूमिका अदा की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *