एमपीजी कॉलेज सरदार बिल्ला हाउस स्टेट में सात पेड़ों पर चली थी आरियां

Spread the love

देहरादून()। एमपीजी कॉलेज सरदार बिल्ला हाउस स्टेट में बांज के चार पेड़ों के साथ ही अन्य तीन पेड़ों के काटे जाने के मामले में वन विभाग ने जांचशुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया कि उक्त स्टेट में चार बांज के पेड़ों के साथ ही तीन अन्य पेड़ों को काटा गया । विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ चालान की कार्यवाही की। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एमजी कॉलेज के हॉस्टल सरदार बिल्ला स्टेट में पेड़ों को काटे जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद शनिवार को विभागीय टीम के साथ मौके पर जांच की गई। सात पेड़ों के काटे जाने की पुष्टि हुई है जिसके बाद उक्त स्टेट में कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई जिसे कोर्ट को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य पेड़ों की गणना की गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवेश राणा द्वारा उक्त स्टेट में पेड़ों के काटे जाने का मामला सोशल मीडिया वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उजागर किया गया था l इस मौके पर कॉलेज अध्यक्ष द्वारा बताया गया था कि नगर पालिका द्वारा उक्त स्टेट में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते ठेकेदार द्वारा बाज के पेड़ों के साथ ही अन्य पेड़ों को काटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *