चातुर्मास प्रवास के लिए आर्यिका आनंदमति का दून में मंगल प्रवेश

Spread the love

देहरादून। आचार्य भरत सागर महाराज की आज्ञानुवर्ति शिष्या आर्यिका आनंदमति माता का मंगल प्रवेश श्री द्गिंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन गांधी रोड देहरादून में हुआ। उनका वर्ष 2023 का मंगल वर्षायोग करवाने का अवसर देहरादून जैन समाज को मिला है। माता आनंदमति का विहार भगवान महावीर गोबिंद गौशाला कुआंवाला से जैन भवन गांधी रोड में मंगल प्रवेश हुआ। जैन धर्म मे चतुर्मास का बहुत महत्व है जो कि आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी से प्रारम्भ होता है एवं कार्तिक मास तेरस तक चलता है। उनके चतुर्मास की स्थापना रविवार को श्री द्गिंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन गांधी रोड में होगी। वर्षा योग की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मधु सचिन जैन ने बताया कि इस समय वर्षाकाल होने पर जैन साधु साध्वी प्राय: एक स्थान पर ही विराजमान रहते हैं। जिससे बरसात में उत्पन्न होने वाले असंख्य सूक्ष्म जीवों की हिंसा ना हो। चतुर्मास के चार महीनों मे साधु साध्वियां अपनी ज्ञान गंगा से समस्त समाज का कल्याण करते हैं। माता आनंदमति के मंगल प्रवेश के अवसर पर जैन समाज के महामंत्री राजेश जैन, मंत्री संदीप जैन, संयोजक अशोक जैन, अमित जैन, अजित जैन, नीरज जैन, अनुज जैन, अंकित जैन, सनत जैन, जिनेन्द्र कुमार जैन, सचिन जैन, अंजू जैन, सुप्रिया जैन, मोनिका जैन, सुमन जैन, रमा जैन, उमा जैन, मोनू जैन आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *