आचार संहिता लगते ही गहलोत के डरऊ लोकेश शर्मा को फिर नोटिस, फोन टैपिंग का है मामला

Spread the love

जयपुर , एजेंसी। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को फोन टैपिंग मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा से फिर नोटिस मिला है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही श्री शर्मा को यह नोटिस मिला है और उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे नई दिल्ली के रोहिणी स्थित दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के दफ्तर बुलाया गया है। श्री शर्मा से मामले में दिल्ली पुलिस (अपराध) अब तक चार बार पूछताछ कर चुकी है। उनसे इससे पहले गत 20 मार्च को लगभग नौ घंटे पूछताछ हुई थी।
उल्लेख्नीय है कि 11 अक्टूबर को दिल्ली उच्च न्यायालय में इस मामले की सुनवाई होनी है। मार्च 2021 में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए श्री शर्मा के खिलाफ दिल्ली में मामला दर्ज कराया था। हाल में श्री शर्मा को कांग्रेस सेंट्रल वार रूम का को-चेयरमैन बनाया गया है। प्रदेशभर में चुनावी कैम्पेन की जिम्मेदारी के साथ श्री शर्मा बीकानेर से विधानसभा चुनव के लिए टिकट भी मांग रहे हैं। श्री शर्मा राज्य के शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला की सीट से अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *