रुड़की। कस्बे में गैस सिलेंडर की गाड़ी पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद पुलिस ने लोगों को लाइन में लगाकर सिलेंडर बंटवाए। पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत के चलते अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। रुड़की और पिरान कलियर की एजेंसियों से गाड़ियां यहां गैस की आपूर्ति करती हैं। शुक्रवार सुबह रुड़की की एजेंसी की गाड़ी के पहुंचने पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इससे अफरा-तफरी की स्थिति बनने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर लाइन में खड़ा कराया।