आशा और आंगनबाड़ी वर्करों को किया सम्मानित

Spread the love

 

चम्पावत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के तहत आशा और आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों को पौष्टिक आहार का भी वितरण किया।
मंगलवार को नगर पालिका सभागार में नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम में कोरोना काल और अन्य दिनों में बेहतर कार्य करने वाली आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नौनिहालों को पौष्टिक आहार भी वितरित किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह माहरा, नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला अधिकारी, मोहन पाटनी, राजकिशोर साह, दीपक साह, पदमा प्रथोली, अनिता जोशी, जयंती आमा मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *