रन फॉर यूनिटी में आशा व राहुल तो भाषण में राखी अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर बिड़ला परिसर से रन फॉर यूनिटी का आयोजित की गई। जिसे प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी ने हरी झंडी दिखाई। मौके परडॉ एस.एस बिष्ट ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। रन फॉर यूनिटी में विश्वविद्यालय के बीपीएडी, एमपीएड, एनएसएस व एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विवि में सरदार पटेल के योगदान एवं जीवन पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अथिति कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खण्डूड़ी मौजूद रहे। रन फॉर यूनिटी में छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान आशा नौटियाल, द्वितीय स्थान रितिका तथा तृतीय स्थान रेखा ने प्राप्त किया। जबकि छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर राहुल, द्वितीय स्थान, विजय तथा तृतीय स्थान गणेश बहगुणा ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राखी, द्वितीय स्थान पर हिमानी तथा तृतीय स्थान पर पल्लवी रही। आयोजन में डॉ. सुरेंद्र बिष्ट, डा. मुकुल पंत, डॉ. जेपी मेहता, प्रो. दीपक कुमार, डॉ. प्रशांत कंडारी, डॉ. आशुतोष गुप्त, डॉ. लक्ष्मण कण्डारी, डॉ. राकेश नेगी, डॉ. कपिल पंवार, डॉ. किरन वर्मा, डॉ. वरुण बत्र्वाल, डॉ. नरेश राणा, दिनेश रावत, नरेंद्र रोथाण आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *