आशा-आंगनबाड़ी वर्करों ने ली बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ

Spread the love

रुद्रपुर। शांतिपुरी के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकत्री और ग्रामीणों ने भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत सुरक्षित बचपन कार्यक्रम के तहत बाल विवाह को रोकने की शपथ ली।इस दौरान उन्होंने बाल विवाह के प्रति लोगों को भी जागरूक किया। रविवार को ग्राम शांतिपुरी खामियां नंबर 2 में प्रधान चंद्रकला कोरंगा ने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि उनके संपूर्ण जीवन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने ग्रामीणों से बाल विवाह के खिलाफ समूचे क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाकर बाल विवाह मुक्त गांव बनाने और भारत सरकार की बाल विवाह मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने का आह्वान किया। यहां प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा ललित कांडपाल, प्रधान चंद्रकला विशन कोरंगा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री दीपा आनंद जोशी, गीता चंद, विमला बिष्ट, कुसुम पंत, आशा कार्यकत्री दीपा कोरंगा, हेमा जोशी, दीपा, लीला आर्य, प्रधान विमला जोशी, रोहित तिवारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *