आशा फैसिलिटेटरों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयोजित जिला स्तरीय आशा सम्मेलन में जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आशा कार्यकत्र्ताओं व आशा फैसिलिटेटरों को सम्मानित किया गया।
गुमखाल में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शिवमोहन शुक्ला की अध्यक्षता में सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आशा कार्यकत्र्ताओं में नैनीडांडा दर्शिनी देवी प्रथम, दुगड्डा से दामिनी देवी द्वितीय व यमकेश्वर की रेणु बडोला तृतीय रही। आशा फैसिलिटेटर में प्रथम पुरस्कार पाबौं की पूनम देवी को, द्वितीय पुरस्कार दुगड्डा की रेखा कंडवाल को, जबकि तृतीय पुरस्कार रिखणीखाल की विमला रावत को दिया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक थलीसैंण के ब्लाक समन्वयक कांता प्रसाद को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। आशाएं फील्ड स्तर पर स्वास्थ्य सूचकांकों को बेहतर बनाने में विभाग को सहयोग प्रदान कर रही हैं। कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर निदान किया जाएगा। उन्होंने सम्मेलन में आशा कार्यक्रम के तहत कार्य करने वाले सभी कर्मियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित सभी कार्यक्रमों के तहत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। कार्यक्रम में आस्था सेवा संस्थान के सचिव राकेश चंद्रा, आशा कार्यक्रम के जिला समन्वयक दिनेश शाह, दीपक खांसुली, गोवर्धन गोस्वामी, रचना भट्ट, दिगंबर नेगी सहित विभिन्न विकासखंडों से आशा कार्यकत्र्ता, ब्लाक समन्वयक व आशा फैसिलिटेटर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *