जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राठ महाविद्यालय पैठाणी में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व खंड विकास अधिकारी आशाराम पंत को अध्यक्ष, महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक राम सिंह नेगी को महासचिव चुना गया। नव नियुक्त अध्यक्ष आशाराम पंत ने कहा कि छात्रों एवं संस्था के विकास में जो भी सहयोग ज़रूरी होगा वह उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक में महिधर प्रसाद नौटियाल को उपाध्यक्ष, हर्षबर्धन कंडारी को सह सचिव, सुरेशलाल को कोषाध्यक्ष, पूनम और सुषमा देवी को सदस्य नामित किया गया। संरक्षक (पदेन) प्राचार्य डा. जितेंद्र कुमार नेगी ने कहा कि विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास में शिक्षक के साथ-साथ उनके अभिवावकों की भी उतनी ही भूमिका है। बीएड विभागाध्यक्ष डा. प्रवेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सहयोग की भावना से ही संस्था का विकास संभव है। महासचिव राम सिंह नेगी ने कहा कि गाड़ी के पहियों की तरह किसी भी संस्था को गति प्रदान करने के लिए उसके मजबूत अंगों का सहयोग ज़रूरी है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डा. श्याम मोहन सिंह, डा. शिवेंद्र सिंह, डा. लक्ष्मी जुगरान, डा. दुर्गेश नंदिनी, डा. गोपेश कुमार सिंह, डा. वीरेंद्र चंद आदि शामिल रहे।