अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलने पर आशाओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love

 

हल्द्वानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने यहां धरना प्रदर्शन कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि तीन विकासखंडों के कई गांव स्थानीय अस्पताल पर निर्भर हैं। ऐसे में विभाग की ओर से सुविधाएं दुरुस्त करनी होंगी। आशाओं ने कहा कि पिछले लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से ग्रामीण महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज की महिलाएं वाहन बुककर अस्पताल तो पहुंच जाती हैं, लेकिन उन्हें यहां सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए हल्द्वानी का सफर दूर होने के कारण और दिक्कतें बढ़ गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि आमजन को बेवजह परेशान किया जा रहा है। सरकार महिलाओं की परेशानी को नहीं देख रही। कहा कि अगर जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा को सुचारू नहीं किया जाता है तो सभी आशाएं अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगी। यहां नीमा भट्ट, विमला उप्रेती, भगवती बोहरा, पुष्पा जोशी, इन्दु बिष्ट, आशा बिष्ट, गंगा देवी, भगवती देवी, मंजु देवी, रोशनी, उमा देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *