डीडीहाट में आशाओं ने सरकार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Spread the love

 

पिथौरागढ़। डीडीहाट में आशाओं कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। गुरुवार को ब्लक अध्यक्ष ममता कन्याल के नेतृत्व में कार्यकत्रियां एकत्र हुई। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ममता ने शासन-प्रशासन पर कार्यकत्रियों का उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि लगातार संगठन धनराशि भुगतान को लेकर आवाज उठा रहा है। बावजूद सरकारी तंत्र उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। बाद में उन्होंने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। यहां दीपा मनौला, देवकी जोशी, रेवती देवी, गीता खड़ायत कमला कोहली, विमला, दीपा कन्याल, निर्मला देवी, किरन कन्याल, जानकी कन्याल, रंजना, किरन, गंगा, भावना चौहान, राधा बसेड़ा, सावित्री कन्याल, इंद्रा देवी, आदि मौजूद रहे।
गंगोलीहाट में आशाओं ने प्रदर्शन किया
नगर में आशा कार्यकत्रियों ने इंद्रधनुष और हेड काउंट सर्वे का बहिष्कार करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।ब्लक अध्यक्ष उमा महरा के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उमा ने कहा कि शासनस्तर से पिछलों बिलों का भुगतान न होने से कार्यकत्रियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि अपनी समस्याओं को लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही। लेकिन अब वह अपना हक लेकर रहेंगे। बाद में उन्होंने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। यहां कमला बिष्ट, मंजू महरा, तारा देवी, नीमा देवी, सुनीता, भागीरथी, हेमा जोशी, दीपा जोशी, सुमन धानिक, राधिका, प्रभा जोशी, रेनू पंत, हेमा पंत, गीता पंत, लीला जरमाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *