आशीष रौतेला को स्वर्ण पदक मिलने पर जताई खुशी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तरांचल परिवहन कर्मचारी संघ व जीएमओयू लिमिटेड ने मालद्वीप में स्वर्ण पदक जीतने वाले आशीष रौतेला की सफलता पर खुशी व्यक्त की है।
संघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मालद्वीप की राजधानी माले में 13वीं साउथ एशियन बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। जिसे पूरे विश्व के बाडी-बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में आशीष रौतेला ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कहा कि आशीष मूल रूप से दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत धूरा-धनाई के रहने वाले है व वर्तमान में उनका परिवार कोटद्वार में निवासरत है। जबकि आशीष देहरादून में जिम का संचालन करते हैं। इस मौके पर संघ के सचिव राकेश चंद्र डबराल, राजेंद्र चंद्र बुड़ाकोटी, रामनारायण साहू, मुकेश कुमार, वीरेंद्र चौधरी, दिनेश जदली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *