भाषण प्रतियोगिता में आशीष रहा प्रथम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नेहरु युवा केंद्र पौड़ी द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पाबौ ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज जगतेश्वर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नौठा, धुलेत, भरसार, सैंजी, बुरांशी, कुल्याणी, सकन्याणा, चपलोड़ी आदि गांव के युवा मण्डलों ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर विषय वसुधैव कुटुम्बकम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में आशीष शाहु ने पहला, आशुतोष नेगी ने दूसरा व लक्ष्मी ने तीसरा स्थान पाया। देशगान का प्रस्तुति करण में प्रियंका, संजना, मोनिका, सरस्वती, अनीता, साक्षी आदि बालिकाओं द्वारा किया गया। सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्य अतिथि स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर देश को आजादी दिलवाने में अपनी अहम् भूमिका निभायी। उनका यह नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा आज भी हर हिन्दुस्तानी के मन में देश भक्ति का जज्बा पैदा करता है। नेताजी बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे जिनका लोहा अंग्रेजी हुकुमत ने भी माना। स्वयं सेवी ज्योति ने कहा कि युवाओं को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर आज देशप्रेम की भावना को जगाने की आवश्कता है। इस मौके पर शशि पंत, दिवाकर पोखरियाल, रजनीश सेमवाल, शमसुद्धिन सिद्दिकी, मालती रावत, फौजिया बानो, अशोक खण्डूरी, प्रियांशु रावत, जगमोहन सिंह, रेशमा, श्वेता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *