सेना में अफसर बना अश्मिक गौड़

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार नगर निगर निगर क्षेत्र के अंतर्गत जौनपुर कालीदास मार्ग गणपति भवन निवासी अश्मिक गौड़ सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। बेटे की सफलता पर उनके माता-पिता व रिश्तेदारों ने खुशी व्यक्ति की है।
आईएमए देहरादून में शनिवार को आयोजित हुई पासिंग आउट परेड में अश्मिक गौड़ को यह जिम्मेदारी दी गई। 2001 में जन्मे अश्मिक गौड़ मूल रूप से अजमीर पट्टी ग्राम सिमलना बिचला के रहने वाले हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल गाड़ीघाट से ली। इसके बाद हाईस्कूल से इंटर तक की शिक्षा उन्होंने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल से ली। अश्मिक के पिता यतेंद्र प्रसाद गौड़ जूनियर हाईस्कूल लालढांग में प्रधानाध्यापक पद पर हैं। जबकि, माता रेखा गौड़ ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल गाड़ीघाट की प्रधानाचार्य हैं। अश्मिक का बड़ा भाई ऋतिक गौड़ फ्लाइट लेफ्टिनेंट (इंडियन एअर फोर्स) में है। वर्ष 2018 में अश्मिक का चयन नेशनल डिफेंस एकेडमी में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *