बेटी के साथ अशोक जीना भाई कर रहे साईकिल पर यात्रा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो इंसान असंभव को भी संभव कर सकता है। यह बात गुजरात के रहने वाले बाप बेटी की जोड़ी पर सटीक बैठती है। आठ वर्षीय कागड़ कृष्ण अशोक भाई अपने पिता कागड़ अशोक जीना भाई के साथ गुजरात से साइकिल पर भारत के चार धामों की यात्रा पर निकली हैं। अब तक वे साइकिल पर चार धामों में से दो धाम द्वारिका और बदरीनाथ की यात्रा कर चुके हैं। श्रीनगर में विश्राम के बाद वे जगन्नाथ और रामेश्वरम की यात्रा पर निकलेंगे। साथ ही वे नेपाल में पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए भी साइकिल से ही यात्रा पर निकलेंगे। साइकिल से चारधाम की यात्रा पर निकले कागड़ अशोक जीना भाई ने कहा कि गुजरात में गरीबों की मदद करने वाले नितिन जानी के लिए कुछ करने की मन में ठान कर वे चारधामों में उनके लिए प्रार्थना के लिए यात्रा पर निकले हैं। कहा कि चारधाम की यात्रा के लिए उन्हें उनकी बेटी कागड़ कृष्ण अशोक भाई ने प्रेरित किया। 8 वर्षीय कागड़ कृष्ण अशोक भाई ने कहा कि वे गुजरात के प्रसिद्ध समाजसेवी नितीन जानी के लिए चारधाम यात्रा पर निकले है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *