पावर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग में आशु, क्रिश और आकृति कंडारी ने मारी बाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के अवसर पर आयोजित पावर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आशु, क्रिश और आकृति कंडारी के नाम रही। भक्तियाना स्थित आवास विकास में लगे बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले में आयोजित ओपन वर्ग की पावर लिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आशु ने प्रथम, साहिल हसन ने द्वितीय और शौर्य असवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में आकृति कंडारी ने प्रथम, ऋषिका ने द्वितीय और स्नेहा असवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान क्रिश ने हासिल किया। जबकि अवधेश कंडारी ने द्वितीय और आयुष भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दिनकर पांडे, अर्जुन गुलाटी, देवांश नौटियाल, सुभाशीष सेमवाल एवं शुभम धनाई ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी श्रीनगर नुपुर वर्मा, पावरलिफ्टिंग बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के प्रभारी उद्योग व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, सह प्रभारी संजय राणा, दिनेश असवाल,उषा कंडारी, मंडल अध्यक्ष श्रीनगर मीना असवाल, जिला महामंत्री ऊषा चौधरी, रेखा रावत, मोनिका कंडारी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *