कमीशन प्राप्त कर सेना में लेफ्टिनेंट बनें आशुतोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मूल रूप से नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिनवाड़ी के रहने वाले आशुतोष सिंह बिष्ट कमीशन प्राप्त कर सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। आशुतोष ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
ग्राम चिनवाड़ी निवासी आशुतोष सिंह के पिता कुलदीप सिंह बिष्ट भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता बीना बिष्ट गृहणी हैं। आशुतोष सिंह ने शुरुआती पढ़ाई एयर फोर्स स्कूल दिल्ली से की। इसके उपरांत उन्होने बीटेक किया। बीटेक के उपरांत संयुक्त रक्षा सेवा (एसएससी-टेक) में निकल गए और एक अप्रैल 2025 से आशुतोष उनकी पढ़ाई शुरू हो गई। उन्होंने लेफ्टिनेंट का पद संभाला और उन्हें नगरौट जम्मू में तैनाती मिली। तीन बड़ी बहनों में आशुतोष सबसे छोटे हैं। आशुतोष बताते हैं कि वह बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते थे। उन्हें अपने दादा कुंदन सिंह से काफी प्रेरणा मिली है। आशुतोष कहते हैं कि यदि लक्ष्य तय कर जीवन में आगे बढ़ा जाएं तो मंजिल अवश्य मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *